2027 की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : सतीश
कौशाम्बी, जून 24 -- बहुजन समाज पार्टी की ओर से बुधवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सैनी में सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन व वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश जाटव भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रतीक मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देशों के बल पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। बैठक का संचालन घनश्याम गौतम ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, सावन गौतम, अशोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.