मुंगेर, अगस्त 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना को लेकर जमालपुर सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने की। इसमें जनगणना से संबंधित डाटा संग्रहण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डाटा संग्रहण के लिए कुल 32 कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कर्मी जमालपुर सदर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले 94 राजस्व गांवों में जाकर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी जुटाएंगे।डाटा संग्रहण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित सामाजिक एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की जाएगी। मौके पर बीडीओ श्वेता कुमारी ने कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और सही डाटा का...