संभल, जुलाई 29 -- 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। बुधवार को संभल के चौधरी सराय स्थित बसपा नेता रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा के आवास पर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। बसपा के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के निर्देश पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बसपा की बूथ-सेक्टर समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतिय...