हरिद्वार, फरवरी 25 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 कुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित करने की तैयारी चल रही है। केंद्र से 500 करोड़ का बजट जारी हो गया है। इन तैयारियों के बीच अखाड़ा परिषद में फिर से दो फाड़ नजर आई। हालांकि बैठक मेला प्रशासन की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें सभी 13 अखाड़ों के दो-दो प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। मेला नियंत्रण भवन में बैठने की व्यवस्था भी उसी के अनुसार की गई थी। बैठक में केवल एक गुट के पांच अखाड़ों के साधु-संत ही शामिल हुए। अन्य आठ अखाड़ों के साधु-संत बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक शुरू होने के आधे घंटे बाद साधु-संतों की खाली कुर्सी के आगे रखी अखाड़ों की नेम प्लेट हटा दी गई। उन कुर्सियों पर अधिकारियों को बैठा दिया गया। हालांकि बैठक में शामिल साधु संतों ने किसी भी प्रकार की गुटबाजी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.