रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के ग्रैंड ऑकेजन बैंक्वेट हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने 2026-27 के जातीय जनगणना के बाद ही परिसीमन कराने की मांग की। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन हुआ तो फिर छले जाएंगे मूलवासी सदान और इन्हें राजनीतिक नुकसान फिर से होगा। उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर कहा कि ओबीसी की आबादी के अनुसार ओबीसी महिला की लोकसभा में सीट आरक्षित होनी चाहिए, तब ही ओबीसी महिलाओं के साथ न्याय होगा। राजेन्द्र प्रसाद ने जोर देकर कहा कि 2026-27 की जातीय जनगणना के आधार पर ही परिसीमन कराया जाना चाहिए, क्योंकि बिना सही आंकड़ों के किसी भी वर्ग को न्याय नहीं मिल सकता। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण को तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.