रांची, अक्टूबर 1 -- खूंटी, संवाददाता। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 के लिए जिले में 40 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों के चयन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में माध्यमिक परीक्षा के लिए 26 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14 केंद्र प्रस्तावित किए गए। माध्यमिक परीक्षा में करीब 5,979 और इंटरमीडिएट में 4,368 परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। प्रस्ताव को विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, शौचालय, पेयजल, बेंच-डेस्क समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली और सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, विधायक प्रतिनिधि, डीएसपी मुख...