2026 में 50% उछला ये स्टॉक, NTPC को पछाड़ देश की नंबर-1 पावर कंपनी बनी; अडानी ग्रुप में सबसे ज्यादा इसकी वैल्यू
नई दिल्ली, मई 11 -- adani power today share price: साल 2026 में शेयर बाजार में आई जबरदस्त तेजी ने अडानी पावर (Adani Power) को भारत की सबसे मूल्यवान लिस्टेड बिजली कंपनी बना दिया है। महज कुछ महीनों में कंपनी के शेयरों में 50% का उछाल आया है, जिससे इसका मार्केट कैप Rs.4.24 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। इस बढ़त के साथ अडानी पावर ने सरकारी दिग्गज कंपनी NTPC को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका मार्केट कैप फिलहाल Rs.3.9 लाख करोड़ है। दिलचस्प बात यह है कि अडानी पावर अब न केवल देश की नंबर-1 पावर कंपनी है, बल्कि यह पूरे अडानी ग्रुप की भी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। इसकी वैल्यू का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह टाटा पावर, JSW एनर्जी और टोरेंट पावर जैसी बड़ी कंपनियों की कुल संयुक्त वैल्यू से भी ज्यादा है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की 'विदेश यात्रा टालो'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.