2026 में 166% चढ़ा ये स्टॉक, Q1 रिजल्ट के बाद Rs.1,800 का नया हाई; अब Rs.1,915 का टारगेट
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- फार्मा कंपनी रूबिकॉन रिसर्च (Rubicon Research) के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के जून तिमाही यानी Q1FY27 के मजबूत नतीजों के बाद शेयर ने कारोबार के दौरान Rs.1,800 का नया 52-वीक हाई बना दिया। BSE पर शेयर की कीमत इंट्राडे कारोबार में करीब 11% तक उछल गई। खास बात यह है कि 2026 में अब तक रूबिकॉन रिसर्च (Rubicon Research) का शेयर करीब 166% चढ़ चुका है, जबकि इसी अवधि में BSE Sensex में करीब 8.7% की गिरावट बताई गई है। अगस्त महीने में भी शेयर करीब 21% मजबूत हो चुका है। इससे निवेशकों की नजर इस फार्मा स्टॉक पर और बढ़ गई है। हालांकि, इतनी तेज तेजी के बाद शेयर में जोखिम और वैल्यूएशन को नजरअंदाज करना भी निवेशकों के लिए सही रणनीति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- इस कंपनी के हाथ लगा Rs.15,000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.