नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Transit Shukra Rashifal Venus Gochar in Tula Rashi 2026 : अभी कुछ दिन पहले ही शुक्र वक्री से मार्गी हुए हैं। शनि की तरह शुक्र की बैक टू बैक बदलती चाल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। साल 2026 में अब तक शुक्र 11 बार राशि परिवर्तन कर चुके हैं। कल यानी 22 नवंबर को शुक्र 12वीं बार राशि बदलेंगे। ये साल 2026 के लिए शुक्र का आखिरी राशि परिवर्तन रहने वाला है। साल की शुरुआत में राशि परिवर्तन का ये सिलसिला मकर राशि के साथ हुआ। कल शुक्र अपनी सबसे फेवरेट तुला राशि में शाम को 5 बजकर 38 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र कुल 40 दिन के लिए विराजमान होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र धन, वैभव और प्रेम के साथ-साथ सुख-सुविधाओं के कारक हैं। ऐसे में शुक्र के गोचर से धन लाभ के साथ-साथ रिश्तों में भी अच्छे संकेत नजर आते ह...