नई दिल्ली, जून 27 -- 2026 का आधा साल खत्म होने को है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल जैसी टी20 लीग्स इस दौरान खूब चर्चाओं में रही। आज हम आपके लिए इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एक भारतीय है, जो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नहीं है। इन 5 बल्लेबाजों में 1-1 ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बल्लेबाज हैं। वहीं टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट पर नजर डालें तो, कुल 3 भारतीय यहां मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी तो यहां भी नहीं हैं।वैभव सूर्यवंशी 15वें पायदान पर वैभव सूर्यवंशी ने इस साल टी20 क्रिकेट सिर्फ आईपीएल के रूप में ही खेला है। जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचा था, वह ऑरेंज कै...