मुरादाबाद, जनवरी 10 -- पूस का पूरा महीना कड़ाके की ठंड के आगोश में गुजरने के बाद माघ की सर्दी और भी ज्यादा ठिठुरन का सितम ढा रही है। भीषण ठंड के लंबे दौर के बीच शनिवार की सुबह लोगों के लिए राहत लेकर आई। शनिवार को सुबह से न तो जमीन और न ही आसमान की तरफ कोहरे की चादर फैली नजर आई। सुबह के समय हवा जरूर बर्फीली थी, लेकिन, साफ आसमान देखकर लोगों को पक्की उम्मीद बंध गई कि आज अच्छी धूप खिलने वाली है। हुआ भी ऐसा ही...पूर्वान्ह से पहले ही काफी अच्छी धूप खिल गई और लोगों ने बंद कमरों से बाहर निकलकर धूप का लुत्फ लेना शुरू किया। वर्ष 2026 के दस्तक देने के बाद पहली बार अच्छी और चमकीली धूप खिली। इस बार कड़ाके की ठंड के लंबे चल रहे दौर में पिछले तीन हफ्ते में इक्का दुक्का बार ही धूप चमकी थी वह भी बेहद धुंधली जिसमें रत्ती भर भी गर्माहट नहीं थी। जिसके चलते ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.