नई दिल्ली, जून 5 -- साल 2026 जहां मुकेश अंबानी के लिए अबतक बेहद खराब रहा तो गौतम अडानी के लिए बहुत शानदार। अब तक मात्र 155 दिनों (4 जून 2026 तक) अडानी की संपत्ति में 30.7 अरब डॉलर यानी करीब 2.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। उनकी नेटवर्थ में लगभग 36.3 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। इसके उलट मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 85.8 अरब डॉलर आंकी गई है। इस साल उनकी संपत्ति में 21.9 अरब डॉलर (करीब Rs.2,09,583 करोड़) की गिरावट दर्ज की गई है। यह उनकी कुल संपत्ति में लगभग 20.4 प्रतिशत की कमी के बराबर है। अगर दिन के हिसाब से गणना करें तो अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस साल हर दिन औसतन Rs.1897 करोड़ कमाया और मुकेश अंबानी ने Rs.1352 करोड़ गंवाया है।मुकेश अंबानी से काफी आगे निकल चुके हैं गौतम अडानी अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ए...