नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Solar & Lunar Eclipse 2026: Kab lagega Surya-Chandra Grahan- सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। विज्ञान के हिसाब से सूर्य और चंद्र ग्रहण आसमान में होने वाली सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं, जो सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की पोज़िशन बदलने से होती हैं। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी ढक जाती है। वहीं चंद्र ग्रहण तब पड़ता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डाल देती है। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को राहु-केतु से जोड़कर देखा जाता है। हिंदू परंपरा में ग्रहण के समय सूतक टाइम माना जाता है, जिसमें पूजा-पाठ और शुभ कामों से दूरी रखने की परंपरा है। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और पूजा करना शुभ माना जाता है। साल 2026 में कुल चार ग्र...