नई दिल्ली, अगस्त 9 -- साल 2026 में OTT ऑडियंस के लिए खास रहा है। इस साल कई शानदार वेब सीरीज रिलीज की गई थीं। इनमें से कुछ ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ दी। आधा साल गुजर गया है। इस आधे साल में मेकर्स ने ऑडियंस क लिए ये जबरदस्त सीरीज रिलीज की थी। इनकी IMDB रेटिंग देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन कहानियों ने इनकी गहरी छाप छोड़ी है। क्राइम से लेकर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इस साल की बेस्ट 5 वेब सीरीज ये रहीं। अगर अपने इनमें से एक भी वेब सीरीज नहीं देखी है तो 15 अगस्त की छुट्टी के मौके पर इन सीरीज को देख डालिए।मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी आप भी टाइटन की घड़ियां पहनते हैं? लेकिन क्या आप टाइटन बनने के पीछे की कहानी जानते हैं? अगर नहीं तो ये सीरीज आपके लिए ही बनाई गई है। सीरीज का नाम है 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी'। कैसे एक आदमी इस घड़ी ब्रांड की शु...