नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- अगर आप सबसे पावरफुल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, जो दिखने में भी धांसू हो और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हो, तो शाओमी एक धांसू फोन ला रहा है। Xiaomi ने पिछले महीने अपना कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप फोन, Xiaomi 17 Ultra लॉन्च किया था, जिसमें 200-मेगापिक्सेल के Leica टेलीफोटो लेंस सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अब, अफवाहों के अनुसार, कंपनी जून के बाद, 2026 के सबसे शक्तिशाली कैमरा स्मार्टफोन में से एक को लॉन्च कर सकती है। शाओमी से अपनी आने वाली लाइनअप के साथ कई तकनीकी अपग्रेड लाने की भी उम्मीद है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.DSLR सेटअप की तरह जोड़ सकेंगे कंपोनेंट्स टिप्स्टर कार्तिकेय सिंह ( @That_Kartikey) के अनुसार, शाओमी जून के बाद कभी भी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी ...