नई दिल्ली, मार्च 21 -- Gold Price Today: मार्च के महीने में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार मार्च के महीने में सोने की कीमतों में 20 हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 2 मार्च 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कल शाम को यह 147218 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 20,253 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में सोने का भाव अभी और कम होगा। बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में सोने का रेट 155714 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह भी पढ़ें- 17 साल के बाद बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 30 मार्च से पहलेचांदी का रेट 57484 रुपये हुआ कम 2 मार्च 2026 को चांदी ब...