नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 2025 में भारत सरकार को आयकर के रूप में 65.2 करोड़ डॉलर या लगभग 5,993 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा ने बताया कि इस राशि की गणना देश में प्राप्त शुद्ध रिफंड को समायोजित करने के बाद की गई है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने रिफंड के बाद शुद्ध आयकर के रूप में कुल 757.8 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है, जिसमें 65.2 करोड़ डॉलर का भुगतान भारत में किया गया। मेटा ने भारत में स्थानीय अदालतों और अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच के संबंध में उत्पन्न चुनौतियों के बारे में भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.