बिजनौर, जनवरी 5 -- 2025 में गुलदार जिले में जमकर आतंक मचाया। नौ लोगों को हमला कर मारा तो वहीं 30 मवेशियों का भी शिकार किया। 2025 तो गुलदार के आतंक में कट गया, लेकिन वन विभाग की हीलाहवाली के चलते अब 2026 रामभरोसे दिख रहा है। गुलदार कितने लोगों पर हमला करेगा कहना मुश्किल है। फिलहाल सर्दी में गुलदार गन्ने के खेतों में छिपा है। चंद साल पहले जिले में गुलदार का आतंक नहीं था। अगर कोई गुलदार दिख जाता था तो उसे किसान मित्र कहकर उसके होने की अच्छी खबर मानी जाती थी लेकिन पिछले सालों में गुलदार का कुनबा बढ़ा और गुलदार ने जिले में आतंक मचा दिया। गुलदार ने ऐसा आतंक मचाया कि जिले के लोग कांप उठे। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुलदार ने वर्ष 2023 में 17 लोगों को हमला कर मारा तो वहीं 2024 में 8 और वर्ष 2025 में 9 लोगों को हमला कर मार दिया। गुलदार ने वर्ष 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.