नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को विधानसभा के समक्ष दिल्ली की झुग्गियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बिल पेश किया। इसके तहत दिल्ली के भीतर 2025 तक बनी झुग्गियों के पुनर्वास का प्रावधान किया गया है जो पहले वर्ष 2015 तक की झुग्गियों के लिए था। इस बिल पर मंगलवार को विधानसभा में चर्चा होगी और उसके बाद इसे पास किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में डूसिब द्वारा झुग्गियों के निवासियों का पुनर्वास किया जाता है। सरकार द्वारा पहले पेश किए गए बिल के अनुसार वर्ष 2015 तक दिल्ली में बनी झुग्गियों के निवासियों का पुनर्वास किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- 500 सरकारी सेवाएं समय पर पाना होगा जनता का कानूनी अधिकार दिल्ली सरकार इसमें संशोधन लेकर आई है जिसके तहत अब वर्ष 2025 तक बनी झुग्गियों में ...