बदायूं, अप्रैल 16 -- Badaun News: 2024 में हुए हत्या प्रकरण में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 19 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है। इनमें दो इंस्पेक्टर, एक उपनिरीक्षक और कई सिपाही शामिल हैं। सभी को तीन सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई 2026 है मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी गौंटिया का है। जहां नौ फरवरी 2024 की रात बांकेलाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बरी समसपुर के रहने वाले जलीस उर्फ गुड्डू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में आरोप लगाया गया कि पुलिस ने उसे झूठा फंसाया और पूछताछ के नाम पर हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया। यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने फिर कर दिया कांड, जेल से छू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.