नई दिल्ली, मार्च 12 -- 2024 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद मानों भारत के लिए आईसीसी ट्रॉफी का दरवाजा खुल गया होगा। अंडर-19 में तो भारत अपनी बादशाहत बनाए हुआ था, मगर सीनियर लेवल पर टीम इंडिया ने इससे पहले आखिरी ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीती थी। मगर जैसे ही रोहित शर्मा की अगुवाई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया, तो इसके बाद टीम इंडिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टीम इंडिया पिछले 2 साल में 2-4 नहीं बल्कि पूरी 6 आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इसमें मेंस, वुमेंस और अंडर-19 क्रिकेट शामिल है। टीम इंडिया की हर जीत पर बीसीसीआई ने खूब पैसा लुटाया। आईए जानते हैं बीसीसीाई पिछले 2 सालों में टीम इंडिया को कितनी प्राइज मनी दे चुकी है। यह भी पढ़ें- 'वर्ल्ड कप के 8 मैच में भी अगर तू 0 बनाएगा तो भी फाइनल ...