2024 में दो आरपीएफ सिपाहियों की चलती ट्रेन में हो चुकी है हत्या
चंदौली, मई 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेलवे में तैनात दो आरपीएफ जवानों की हत्या शराब तस्करों ने कर दी थी और उनके शव गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के समीप फेंक दिए थे। जांच के दौरान पता चला था कि पीडीडीयू जंक्शन के डाउन यार्ड में चेन पुलिंग कर शराब लोड करने के दौरान जवानों ने विरोध किया था। इसके बाद शराब तस्करों ने ट्रेन में ही उनकी हत्या कर शव फेंक दिए थे। पीडीडीयू जंक्शन से बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में 19 अगस्त 2024 की रात आरपीएफ जवान मो. जावेद एवं प्रमोद कुमार सवार होकर मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जाने के लिए रवाना हुए थे। यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बिहार खपाई जा रही शराब! ट्रेन जैसे ही डाउन यार्ड में पहुंची, तस्कर चेन पुलिंग कर शराब लोड करने लगे। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ जवान विरोध करने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.