चतरा, मई 3 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण पेयजल योजना का लाभ चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के लोगों को अब तक नहीं मिल पाया है। वर्ष 2024 तक पूर्ण होने वाली यह योजना वर्ष 2026 में भी अधूरी पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। स्थिति यह है कि कई जगहों पर पाइप बिखरे पड़े हैं, लेकिन अब तक घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। 2019-20 में शुरू हुई थी योजना
योजना की शुरुआत जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019-20 में केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से ग्रामीण पेयजल योजना की शुरुआत की गई थी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना था। कार्य प्रारंभ होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.