बदायूं, अप्रैल 8 -- किसान को आयकर विभाग के नोटिस मिलने के मामले में डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। प्रकरण की जांच एडीएम एफआर एवं वाणिज्यकर के असिस्टेंट कमिश्नर कर रहे हैं। अब तक की जांच में किसान के नाम से बनी फर्म फर्जी निकली है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी (मझरा जुल्हैपुरा) निवासी किसान भोला सिंह को आयकर विभाग की ओर से बीते दिनों एक नोटिस मिला था। इसमें उनके नाम से बनी एक फर्म के माध्यम से जीएसटी के लिए 13 करोड़ 63 लाख 53 हजार 289 रुपये का टर्नओवर दिखाया गया था। आयकर विभाग के इंसाइट पोर्टल से जानकारी मिलने पर किसान को नोटिस जारी करके 16 अप्रैल तक रिटर्न दाखिल न करने का कारण पूछा गया था। नोटिस मिलने के बाद किसान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया। इसके बाद डीएम ने इस मामले में दो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.