नई दिल्ली, मई 5 -- बंगाल की सिटिंग सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर चुनावी मैदान में चारों खाने चित कर दिया है। इस बार मुकाबला भवानीपुर में हुआ, जिसे तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15105 वोटों बड़े अंतर से हराया है। जबकि 2021 के चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। तब नंदीग्राम के रण में ममता 1956 वोटों से हारीं थीं। इस तरह शुभेंदु ने सिटिंग सीएम को फिर से हराकर 'इतिहास दोहराया' है।2021 के चुनाव में दिखा था कांटे का मुकाबला अगर 2021 के नंदीग्राम चुनाव पर नजर डालें, तो वह मुकाबला बेहद कांटे का रहा था। उस समय सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को सिर्फ 1,956 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। भाजपा उम्मीदवार को 1,10,764 वोट मिले थे, जबकि ममता बनर्जी 1...