नई दिल्ली, जून 1 -- दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस अमित शर्मा ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। दिल्ली की एक कोर्ट ने ताहिर हुसैन की दूसरी जमानत याचिका 29 जनवरी को खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने इस फैसले को चुनौती दी थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला आज (सोमवार) जस्टिस सौरभ बनर्जी और जस्टिस अमित शर्मा की वेकेशन बेंच के सामने होनी थी। मामले की अगली सुनवाई अब 10 जून को दूसरी वेकेशन बेंच करेगी। ताहिर हुसैन ने दिल्ली की एक कोर्ट द्वारा दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज करने के फैसले को चुनौती दी हुई है। यह भी पढ़ें- मैसेज बहुत कुछ बता रहे;दिल्ली दंगा मामले में आरोपी की बेल पर सुनवाई के दौरान HCप्रदर्शनों के दौरान हिंसा ...