202 करोड़ से जिले की 127 किमी सड़क निर्माण को मंजूरी
सोनभद्र, अगस्त 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। औद्योगिक विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में जनपद को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जिले की छह महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 202 करोड़ की लागत से 127 किलोमीटर लंबी इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदेश में स्वीकृत 22 परियोजनाओं में सबसे अधिक छह परियोजनाएं अकेले सोनभद्र को मिली हैं, जिससे जिले के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने दूसरे जनपदों से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता देते हुए इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। संबंधित विभागों को सर्वे और अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.