2019 से पहले की है जमीन, सम्मान निधि के लिए कर सकेंगे आवेदन
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- वर्ष 2019 से पहले जिन किसानों का भूमि मिली है या खरीदी है और किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन नहीं किया है वह अब आवेदन कर सकेंगे। ऐसे किसानों को आवेदन की सुविधा दी गई है। आवेदन की जांच के बाद पात्र मिलने पर इन किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि सूची से जोड़ा जाएगा और सम्मान निधि मिलने लगेगी। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत ऐसे किसान जिनको 2019 से पहले जमीन मिली है लेकिन किन्हीं कारणों से पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है वह किसान अब अपना आवेदन सकते हैं। नए पंजीकरण व अपडेट करने की व्यवस्था पोर्टल पर शुरू की गई है। डीडी कृषि ने बताया कि जिन किसानों को पहले से सम्मान निधि मिल रही थी बाद में रुक गई है वह भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना विवरण अपडेट करा दें जिससे फिर से सम्मान निधि मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.