रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दो दिवसीय दौरे के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि दो दिवसीय प्रवास में जो जानकारी मिली, जितने लोगों से मिला, समझ में आ गया कि राज्य की स्थिति बहुत ही विकट है। झारखंड में यह प्रदेश प्रभारी की पहली प्रेस वार्ता थी। पटेल ने कहा कि 2019 से झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार झारखंड में सत्ता में है, लेकिन विकास के नाम पर यहां की जनता को केवल निराशा मिली। इन दलों के घोषणा पत्रों के सारे वादे झूठे साबित हुए। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है। इस राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिला, ...