2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस : शाह
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भगोड़े अपराधी दुनिया के किसी भी देश में अब सुरक्षित नहीं बच सकते। भारतीय एजेंसियों के सुरक्षा घेरे से बच निकलना उनके लिए संभव नहीं है। मंगलवार को भगोड़ों को देश वापस लाए जाने के आंकड़ों की जानकारी देते हुए शाह ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक 274 भगोड़े अपराधियों को वापस लाया गया है, जबकि यूपीए शासन के दौरान औसतन केवल चार भगोड़ों का ही हर वर्ष प्रत्यर्पण हो पाता था। गृहमंत्री शाह ने कहा कि मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत नरेंद्र मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़े अपराधियों के खिलाफ ऐसा सुरक्षा जाल बिछाया है कि वे दुनिया के किसी भी देश में क्यों न छिपे हों, उन्हें कानून के कटघरे में आना ही होगा। उन्होंने कहा कि नए भारत ने पुराने सिस्टम की सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.