कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। 2018 से लगने वाले टूजी नेटवर्क वाले स्मार्ट मीटरों को बदलना शुरू कर दिया गया है। अब तक उनकी जगह पर पांच हजार फोर जी नेटवर्क वाले नए स्मार्ट मीटरों को इंस्टॉल कर दिया गया है। ईईएसएल कंपनी के इन स्मार्ट मीटरों को अधिक लाइनलॉस और बिजली चोरी वाले इलाकों में लगाया था। नेटवर्क अपग्रेड न होने से इनमें बैलेंस का मैसेज न आने, निगेटिव बैलेंस के बाद भी बिजली जारी रहना और रीचार्ज कराने के बाद भी घंटों बिजली न आने की शिकायतें हैं। ऐसे 1.56 लाख स्मार्ट मीटरों में नेटवर्क की समस्या से डाटा ट्रांसफर होने, रीचार्ज कराने पर बिजली न आने और बैलेंस खत्म होने पर बिजली न कटकर अचानक बाद में कट जाने से दिक्कतें होती थीं। रीडिंग सर्वर पर ट्रांसफर नहीं हो पाती थी, जिससे उपभोक्ताओं के पास एसएमएस भी नियमित नहीं आ पाते थे। केस्को प्रबंधन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.