2018 में महंगाई विरोध प्रदर्शन मामले में जमालपुर विपक्षी नेताओं को मिली जमानत
मुंगेर, मई 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सन 2018 में बढ़ती महंगाई के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष द्वारा बुलाए गए भारत बंद आंदोलन के दौरान जमालपुर में किए गए विरोध-प्रदर्शन मामले में मंगलवार को विपक्षी नेताओं को न्यायालय से जमानत मिल गई। उस समय महंगाई के विरोध में जमालपुर बंद का आह्वान किया गया था और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया था। इसी मामले में आरपीएफ यार्ड पोस्ट जमालपुर की ओर से तत्कालीन राजद नगर अध्यक्ष नरेश कुमार यादव उर्फ मंटू यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जमालपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, सपा नगर अध्यक्ष अमर शक्ति, सपा महासचिव शैलेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, सपा नेता राजकुमार शर्मा एवं डॉ. सुधीर प्रसाद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरपीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.