सहारनपुर, मई 11 -- Saharanpur News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सहारनपुर के गांव रामनगर में मई 2017 में हुई हिंसा के मामले में एमपीएमएलए कोर्ट की विशेष न्यायाधीश मिनल चावला ने नगीना सांसद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत ने सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख दी है। विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में नौ मई 2017 में हिंसा हुई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। वादी सुधीर कुमार गुप्ता ने देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि वह तनाव की सूचना पर मौके पर गए थे। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई थी। लोगों ने वाहनों में आग लगा दी। इसमें उनकी बाइक भी जल गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.