2017 से पहले माफिया के आगे नाक रगड़ती थी सरकार; पुलिस प्रोग्राम में विपक्ष पर बरसे CM योगी
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पिछली सरकारों की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। प्रदेश में समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के आगे सरकार नाक रगड़ी जाती थी और घुटने टेके जाते थे। पुलिस भी मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही टेढ़ी हो तो कानून-व्यवस्था को सीधा कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित माहौल में ही समाज की समृद्धि की परिकल्पना साकार हो सकती है। सीएम योगी गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।पुलिसकर्मियों को वीरता पदक दिए इस दौरान उन्होंने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वीर पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए और पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.