2017 से पहले आपदा पीड़ितों को राहत के नाम पर सूखा ब्रेड मिलता रहा : योगी आदित्यनाथ
चित्रकूट, सितम्बर 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले आपदा पीड़ितों को राहत के नाम पर सूखा ब्रेड मिलता रहा है। आपदा का पैसा सपाई गुंडे हजम कर जाते थे। अब डबल इंजन की सरकार ने बाढ़ और अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए पैमाने बदले हैं। पीड़ितों को आवास के साथ राहत किट दी जा रही है। रविवार की दोपहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के साथ धर्मनगरी में मंदाकिनी, बाल्मीकि व बरदहा नदी के जलप्रलय की त्रासदी को हवाई सर्वेक्षण कर देखा। यह भी पढ़ें- चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री देवांगना एयरपोर्ट में उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.