नैनीताल, अप्रैल 17 -- भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि 2017 के बाद गांव-गांव शहर तक सड़कों को पहुंचाने का कार्य किया गया है। इससे पहले उत्तराखंड राज्य में कई गांव सड़क से वंचित थे। ग्रामीणों को अपना जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साथ ही आवागमन करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कांग्रेस की सरकार ने सड़कों को बनाने की कल्पना नहीं की। भाजपा सरकार ने हर गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया। कहा कि 2017 के बाद भीमताल विधानसभा में दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों का निर्माण कार्य कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में सुविधा मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.