नई दिल्ली, फरवरी 26 -- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज टी20 विश्व कप के सुपर 8 चरण का बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है, जहां दो अजेय टीमें, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, आमने-सामने हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों को पहले बोर्ड पर एक विशाल स्कोर खड़ा करना होगा। यह मैच न केवल दोनों टीमों की बादशाहत को बनाए रखने की लड़ाई है, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को सबसे आगे रखने का एक सुनहरा अवसर भी है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक बिना कोई मैच हारे यहां पहंची हैं, जिससे मैदान पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने की उम्मीद है। इस बड़े मुकाबले के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने वेस्टइंडीज की मौज...