बगहा, फरवरी 12 -- मैनाटाड़। मैनाटाड़ प्रखंड के 2015 राशन कार्डधारकों को आपूर्ति विभाग ने अपात्र घोषित किया है। इसको लेकर अनुमंडल कार्यालय के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी ने बताया कि अपात्र लोगों में सरकारी सेवक, व्यवसायी, आयकरदाता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक 2.5 एकड़ भूमि रखने वाले लाभुक हैं। इन्हें नोटिस भेजते हुए सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि जांच के दौरान लाभुक सही और पात्र पाए जाते हैं तो उनका राशन कार्ड यथावत रखा जायेगा। वहीं,अपात्र साबित होने की स्थिति में राशन कार्ड रद्द कर दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.