2015 नहीं, दिल्ली में अब इस साल तक बनीं झुग्गियों के बदले मिलेंगे मकान; बिल पास
दिल्ली, अगस्त 12 -- दिल्ली के हजारों झुग्गियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है। डूसिब (संशोधन) विधेयक-2026 विधानसभा में पारित होने के साथ ही इनके पुनर्वास का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को विधानसभा में साफ किया कि इस संशोधन का लाभ केवल उन झुग्गियों के निवासियों को ही मिलेगा जो एक जनवरी 2025 से पहले बनी हुई हैं। जल्द सरकार सर्वे करेगी। मंत्री सूद ने बताया कि इसके माध्यम से झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टरों की पहचान के लिए निर्धारित कट-ऑफ तिथि को वर्ष 2006 से बढ़ाकर एक जनवरी 2025 किया गया है। इन्हें पक्का मकान दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने भी जहां झुग्गी वहां मकान का वादा किया, लेकिन किसी को एक भी मकान नहीं दिया। आप ने झुग्गियां तोड़ने के झूठे नारे लगाए, लेकिन सत्ता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.