2014 के बाद रेलवे में कितनों की नौकरी लगी, अश्विनी वैष्णव ने दिया डेटा
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Railway Jobs: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में दी गईं नौकरियों का ब्योरा संसद में पेश किया है। इन आंकड़ों में बीते 12 सालों में दी गईं नौकरियों का डेटा शामिल है। उन्होंने बुधवार को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2014 से 30 जून 2026 तक रेलवे में 5.56 लाख लोगों की भर्ती की जा चुकी है, जिनमें दक्षिण रेलवे में 50,485 नियुक्तियां शामिल हैं। वैष्णव ने कहा कि इसके मुकाबले 2004-05 से 2013-14 के बीच रेलवे में 4.11 लाख भर्तियां हुई थीं। रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे के विशाल नेटवर्क, बदलती तकनीक, आधुनिकीकरण और परिचालन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नई भर्तियां की जाती हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे भर्ती परीक्षाएं बड़े स्तर पर आयोजित की जाती हैं। इसके बावजूद रेलवे ने सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.