गाजियाबाद, अगस्त 16 -- हर किसी का सपना होता है कि उनका खुद का घर हो। गाजियाबाद के लालकुआं में 'सारे स्प्रिंग व्यू हाइट्स' (Sare Spring View Heights) में अपना फ्लैट बुक करके यह सपना साल 2013 में कुछ लोगों ने पूरा करने की कोशिश की मगर हाथ अबतक खाली ही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घर खरीदारों का कहना है कि उन्हें आज तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिल पाया है। उन्हें तय समय पर कब्जा देने की बात कही गई थी लेकिन साल दर साल बीत जाने के बावजूद खरीदारों के हाथ केवल झूठे आश्वासन, लगातार होती देरी और अनिश्चितता ही लगी। बेबस खरीदारों ने मामले में सरकारी हस्तक्षेप की मांग भी की है। आक्रोशित होमबायर्स ने अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं और अपने अधिकारों को लेकर रविवार को सोसाइटी के बाहर शांतिपूर्ण बैठक और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। होमबायर्स का...