पिथौरागढ़, अगस्त 21 -- पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की बाध्यता खत्म करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के जिलाअध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को 19 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने को लेकर शिक्षकों में भारी गुस्सा और असंतोष है। महामंत्री बीआर कोहली ने कहा कि एसोसिएशन की 19 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन पर राज्य सरकार ने अभी तक कोई निर्णायक निर्णय नहीं लिया है। अगस्त माह में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी एक आदेश में एलटी संवर्ग में कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे ...