2011 से पहले वालों को 45-50% अंकों की बाध्यता से राहत
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) के अभ्यर्थियों को अर्हता में बड़ी राहत दी है। स्नातक स्तर पर अंकों के न्यूनतम प्रतिशत की शर्त उन डिग्रीधारियों के मामले में लागू नहीं होगी जिन्होंने शिक्षा में स्नातक अथवा प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक अथवा समकक्ष पाठ्यक्रम 29 जुलाई, 2011 से पहले दाखिला ले लिया था। 2011 तक प्रवेश लेने वाले वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनका स्नातक में 50 प्रतिशत से कम है या परास्नातक में 45 प्रतिशत से कम है। उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार यूपी बोर्ड की ओर से 22 अक्तूबर 2022 को जारी विज्ञप्ति के आधार पर यह छूट दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.