अररिया, मई 4 -- भरगामा। निज संवाददाता सोमवार को भरगामा प्रखंड मुख्यालय में पंचायत आम निर्वाचन 2026 के तहत गठित गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों मे वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र 01 का प्रकाशन किया गया। जानकारी देते हुए बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या एंट्री की गई। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या को दर्शाया गया है। इसके साथ ही दावा आपत्ति के लिए प्रपत्र एक के प्रकाशन की संशोधित समय सारणी भी जारी की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2011 की जनगणना के आलोक में प्रपत्र एक का प्रारूप प्रकाशन 4 मई को किया गया है। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन आपत्तियां दाखिल किए की अवधि 4 मई से 18 मई तक निर्धारित की गई है। प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन 4 मई से 22 ...