आरा, मार्च 19 -- -आरा पहुंचकर निदेशक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया आरा, हमारे संवाददाता। जनगणना कार्य के निदेशक एम. रामचंद्रुडु ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले में जनगणना 2027 के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। साथ ही प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया गया। बताया कि इस बार की जनगणना वर्ष 2011 की जनगणना से काफी भिन्न होगी। साथ ही इसे पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि फील्ड में कार्य करने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए मैनुअल एवं दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करें। इस दौरान डीएम तनय सुल्तानिया ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.