नई दिल्ली, जुलाई 16 -- साल 2010 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसे प्रीति जिंटा ने रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड मिले थे। इस फिल्म को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने लिखा था। प्रीति जिंटा के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद विद्या बालन को ये फिल्म करने का मौका मिला। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?क्या है इस डार्क कॉमेडी फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम बताते हैं। इस फिल्म का नाम है इश्किया। इश्किया बॉलीवुड की एक डार्क कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से अभिषेक चौबे ने डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी।फिल्म को किस-किस कैटेगरी में मिले थे नेशनल अवॉर्ड? इश्किया को चार नेशनल अवॉर्ड मिले थे। रेखा भारद्वाज को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। बेस्ट...