201 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से पैदल आ रहे गौरव त्यागी
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी गौरव त्यागी इन दिनों अपनी अनूठी आस्था और संकल्प के चलते चर्चा में हैं। गौरव त्यागी 1 जून को हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले हैं। 71 दिन की यात्रा का लक्ष्य 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव के शिव मंदिर में गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूरा होगा। गौरव त्यागी ने फोन पर बताया कि वे पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए यात्रा कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 3 से 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर आगे बढ़ते हैं। भारी मात्रा में गंगाजल होने के कारण यात्रा धीमी गति से चल रही है, लेकिन उनके उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2026 पर जा रहे तो ऑफलाइन-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ जानें यात्रा के लिए कौन सा रास्ता चुनें? उन्होंने बताया कि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.