201 गुम मोबाइल मिले, मालिकों के चेहरे खिले
जौनपुर, सितम्बर 30 -- जौनपुर, संवाददाता। गुम हुए मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 201 लोगों के चेहरे मंगलवार को उस समय खिल उठे, जब जौनपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से उनके मोबाइल बरामद कर सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। साइबर क्राइम थाना, साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीम ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि जौनपुर के अलावा आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही समेत दूसरे राज्यों दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से भी मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार अब तक सीईआईआर पोर्टल के जरिए 2239 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इनकी कुल कीमत करीब 4.35 करोड़ रुपये है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.