200% से ज्यादा की तूफानी तेजी, इस 'नई-नवेली' कंपनी पर विजय केडिया ने लगा रखा है बड़ा दांव
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। IT सर्विसेज इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 16 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 431.60 रुपये पर बंद हुए हैं। इस स्मॉलकैप कंपनी का मार्केट कैप गुरुवार को 434 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 7 महीने में अपने आईपीओ प्राइस से 200 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी को पिछले दिनों ही इंटरनेशनल क्लाइंट से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज शेयर बाजार के लिए नई-नवेली कंपनी है। कंपनी 7 महीने पहले ही बाजार में लिस्ट हुई है। 200% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयरएक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 140 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.