नई दिल्ली, मार्च 11 -- Xiaomi ने आखिरकार अपने Xiaomi 17 Series स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो धांसू स्मार्टफोन मॉडल Xiaomi 17 and Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। अल्ट्रा मॉडल सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है और यह 200 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आता है। कंपनी अल्ट्रा मॉडल के साथ 20,000 रुपये की प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट भी मुफ्त दे रही है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और DSLR जैसे तस्वीरें लेने वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। शाओमी का दावा है कि शाओमी 17 अल्ट्रा फोन दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें Leica का 1-इंच LOFIC सेंसर लगा है। इस फोन में Leica-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा यूनिट भी दी गई है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। चलिए एक-एक कर जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत औ...